Crime

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिला की मौत ,दो जख्मी

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिला की मौत ,दो जख्मी

संजय कुमार सिंह

बिहार: भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट पीर दरगाह के पास एनएच 80 पर सुलतानगंज-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की प्रातः चार बजे मॉर्निंग वॉक कर रही 2 महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौत का घटना स्थल पर ही हो गई। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन एंव सीओ रवि कुमार मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया।

 

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह दर्जनों महिलाएं सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से एक अज्ञात वाहन आया और महिला सरस्वती देवी, सविता देवी को कुचल दिया। वहीं चालक वाहन लेकर भागने के दौरान दो महिलाओं को धक्का मार दिया।बताया जा रहा कि इस घटना में पुजा देवी और रुपा कुमारी घायल हुई है। वहीं मृतका महिलाओं में पहली महिला सरस्वती देवी उम्र 35 पति कन्हैया पोद्दार,दूसरी महिला सविता देवी पति बबलू तांती, उम्र 25 बताया जा रहा है। मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक महिला सरस्वती देवी को चार लडकी, एक पुत्र है।दूसरी मृतक महिला सविता देवी को दो पुत्री है। घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआबजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Posts