Farming

केज सिस्टम से मछली पालन एवं नौका विहार की हुई शुरुआत* 

*केज सिस्टम से मछली पालन एवं नौका विहार की हुई शुरुआत*

प्रकाश कुमार गुप्ता

चाईबासा:कमारहातु खदान के जलाशय में बुधवार से केज सिस्टम से मछली पालन एवं नौका विहार की शुरुआत हो गई। इसका विधिवत उद्घाटन चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के फीता काटकर और किया गया। उद्घाटन के बाद दोनों अतिथियों ने नौका विहार का मजा लिया और केज सिस्टम में मछली का जीरा छोड़ा।

 

मौके पर विधायक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधिगण ग्रामीण जनता के स्वरोजगार सृजन के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। इसे बरकरार रखने के लिए मिलजुलकर उचित तरीके से काम करने की चुनौती में खरा उतरने की आवश्यकता है। मौके पर उन्होंने कमारहातु के लोग हर क्षेत्र में विकास करने के लिए लालायित है। इसी कड़ी में गाँव में शिक्षा का माहौल तैयार करने के लिए बहुत लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास किया जाएगा।

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि मछली पालन एवं नौका विहार के जरिए आय अर्जित कर परिवार का पालन पोषण करें और कुछ राशि अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए बचत करें। उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए मेहनत करने वाले लोगों समिति में जोड़िए। उपायुक्त ने कहा कि मछलियों के लिए चारे के लिए फीडिंग मशीन भी दिया जाएगा। साथ ही, खदान परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन ने मछली के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी।

इससे पूर्व अतिथियों का पारंपरिक हो नृत्य के साथ मंच तक अगुवाई कर पौधे देकर स्वागत किया गया।

मौके पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह, मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम, नीमडीह मुखिया सुमित्रा देवगम, टेकराहातु मुखिया चांदमुनी कालुंडिया, मुंडा बिरसा देवगम, पंंससगण दीनबंधु देवगम, मंजू देवगम, विवेक पुरती, ब्लडमैन लालू कुजूर,सृष्टि संस्था के प्रकाश गुप्ता, सामु देवगम,रांधो देवगम,सुरजा देवगम, सोमय देवगम,जीतू बारी, सोना चांपिया, सोना सिंह देवगम, मोटाय देवगम, शिमलन देवगम, तुलसी देवगम, बालेमा देवगम, बैजंती देवगम, जेमा देवगम, सुमित्रा पाड़ेया, तुराम देवगम, राजेश देवगम समेत काफी संख्या में मत्स्यजीवी सहयोग समिति कमारहातु के सदस्य उपस्थित थे। समारोह का मंच संचालन कृष्णा देवगम ने किया।

अंत में, विधायक व उपायुक्त समेत अतिथियों ने जलपान व मछली का सेवन किया।

मछली पालन एवं नौका विहार का शुभारंभ होने से स्थानीय जनता काफी उत्साहित थे।

Related Posts