Politics

कर्नाटक की प्रचंड जीत काँग्रेस की सकारात्मक एवं विकास की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है – जम्मी भास्कर-प्रवक्ता काँग्रेस

 

लावनी मुखर्जी

झारखंड: प्रदेश कांग्रेस के कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा की कर्नाटक चुनाव में जनता ने कांग्रेस की पाँच वादों की गारंटी पर भरोसा जताकर बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार एवं बांटने की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ काँग्रेस की विकास एवं जोड़ने की सकारात्मक नीतियों पर विश्वास जताया है।

मऊभंडार कांग्रेस कार्यालय में जनता को मिठाई बांटकर और डीजे बजा कर किया गया प्रसन्नता व्यक्त

कर्नाटक की शिक्षित समझदार जनता ने कांग्रेस को चुनकर पूरे देश में 2024 के लोकसभा चुनाव में काँग्रेस की जीत के मार्ग को प्रशस्त किया है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा मऊभंडार कांग्रेस कार्यालय में जनता को मिठाई बांटकर और डीजे बजा कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।सनत चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा के द्वारा बजरंग दल और बजरंगबली में जो अफवाह फैलाने का कोशिश किया गया उसको कर्नाटक की जनता ने नकार दिया।वहां की जनता ने यह साबित कर दिया कि बजरंगबली में सबकी आस्था है परंतु बजरंगबली के नाम पर गुंडागर्दी, तोड़फोड़ करने वालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कर्नाटक की जनता ने नफरत को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।आज से नफरत की दुकान बंद मोहम्मद मोहब्बत की दुकान चालू हो गया।कर्नाटक में भाजपा नहीं नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी का हार है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भाजपा के द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया था। लोकतंत्र में जनता जनार्दन होता है आज कर्नाटक में जनता ने साबित कर दिया आगे मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यही हाल होगा 40 प्रतिशत कमीशन खोर सरकार को जनता ने हटा दिया। कर्नाटक तो सिर्फ आगाज है अंजाम 2024 में आएगा। इस ऐतिहासिक जीत के लिए कर्नाटक की जनता को हार्दिक बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद दी है।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यजीत सीट, मंजर हुसैन, जगमोहन शर्मा, कन्हैया शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रकाश राय, भुजंग मन्ना, प्रमोद सिंह, संजय घोष, अजय दे, राजा दत्ता, शेख मुस्ताक, मोहम्मद मुख्तार, दानिश खान, वाहिद खान, आफताब खान, अयान खान, जियाउल हक, शेख साजन, शेख आजाद, अब्दुल सुभान, फसीह अहमद, शेख रजाबलि,हुसैन अंसारी, शमशाद खान, शेर खान, मोहम्मद सलीम, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Posts