Regional

तेज आंधी पानी ने दी गर्मी से राहत के साथ तबाही,एक की मौत

लावनी मुखर्जी
कोल्हान: अचानक आए तेज आंधी पानी ने प्रचंड गर्मी से राहत दी है तो वही आधे घंटे के आंधी पानी ने तबाही मचा दी है। अनेक स्थानों पर पेड़ पौधे उखड़ कर सड़क पर गिर पड़े। वही अनेक मकानों के छप्पर उड़ गए। जबकि जमशेदपुर के गोलमुरी में पेड़ से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।


पूरे कोल्हान में प्रचंड गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया था। टेंपरेचर 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। इस बीच सोमवार की दोपहर 3:00 बजे के लगभग आए आंधी पानी ने प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत दी। साथ ही तबाही भी अपने पीछे छोड़ गया। पूरे कोल्हान से खबर आ रही है कि अनेक स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर पड़े हैं। रोड रास्ते जाम है। वही अनेक पेड़ लोगों के घरों के छप्पर और वाहनों पर गिरे हैं। जिससे मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।वही गोलमुरी एबीएम कॉलेज के पास ठेला पर पपीता बेच रहे एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर पड़ा। इससे पपीता बेचने वाले राजू नामक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई है। राजू गोलमुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts