Health

झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेगा नकेल, एक क्लिक से इलाज कर रहे डॉक्टर का ब्यौरा जान सकेंगे मरीज

संजय कुमार सिंह
नई दिल्ली: झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सभी चिकित्सकों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। इससे झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसेगा।साथ ही इलाज करा रहे मरीज अपने डॉक्टर के बारे में संपूर्ण विवरण जान सकेंगे।
देश में प्रैक्टिस करने के लिए हर चिकित्सक को अब विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगा।सारा डाटा एनएमसी के वेबसाइट पर आम जनों के लिए उपलब्ध रहेगा। एक क्लिक में संबंधित डॉक्टर का पूरा ब्यौरा जाना जा सकेगा। हाल में जारी एक अधिसूचना के अनुसार इन आंकड़ों को राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर में अपडेट किया जाएगा और एनएमसी के वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। वेबसाइट पर चिकित्सक के बारे में विभिन्न जानकारियां होगी। जैसे पंजीकरण संख्या, नाम, पंजीकरण की तिथि, कार्यस्थल (अस्पताल या संस्थान का नाम) सहित चिकित्सा की विशेषता, संस्थान या विश्वविद्यालय का नाम जहां चिकित्सक ने पढ़ाई की है। यह सब चिकित्सा के नाम पर मरीजों से ठगी रोकने के लिए किया जा रहा है। आप देखते होंगे कि प्रत्येक शहर,जिला गांव, कस्बा में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। उनके कारण अनेक बार लोगों की जाने चली जाती है और विधि व्यवस्था की भी समस्याएं उत्पन्न होती है।जिसके कारण सरकार ने यह कदम उठाया है कि आप एक क्लिक पर इलाज करने वाले डॉक्टर के बारे में पूरा विवरण जान सकेंगे। इससे आप ठगाने से बच सकते हैं। जान माल भी सुरक्षित रहेगा।

Related Posts