National

अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय,किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेवारी सौंपी गई

न्यूज़ लहर संवाददाता
दिल्ली : केरला हार और आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लेने लगे हैं। वे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की करने के लिए आपने मंत्री मंडल में बदलाव कर रहे हैं। जिसके तहत
किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा कर उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस नए बदलाव के मुताबिक अब तक कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।
किरेन रिजिजू की जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले कुछ और फेरबदल हो सकते हैं।

Related Posts