ब्रह्मर्षि समाज की महिलाओं ने स्वरोजगार पर किया कार्यशाला आयोजन
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि महिला समाज ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार पर कार्यशाला का आयोजन क़दमा स्थित ब्रम्हर्शी भवन मे किया। जिसमें स्वरोजगार लगाने की टिप्स बताए गए।
इस दौरान महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की बिक्री भी की गई। इसमें आचार, पापड़, बड़ी, घरेलु सजावट के सामग्री समेत कई वस्तुओं की बिक्री की हुई। वहीँ ब्रह्मर्षि महिला समाज के पदाधिकारियों ने तमाम महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक भी किया, इस दौरान तमाम महिलाओं को लघु उद्योग लगाने हेतु कई टिप्स एवं नये स्वरोजगा बताया। जमशेदपुर ब्रह्मर्षि महिला समाज की अध्यक्ष
अन्नू ने कहा की आज के युग मे महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।घर में रहकर ही महिलाएं कई तरह के लघु उद्योग काफ़ी कम लागत के साथ शुरू कर सकती है। समाज का प्रयास है की हर महिला आत्मनिर्भर बने और इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने समाज की हर महिला को व्यक्तिगत मदद भी देने के लिए तैयार है। बस आवश्यकता है कि वह पहल करें ,हम आपके साथ हैं।