Politics

राजधानी रांची में कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा राँची महानगर जिलाअध्यक्ष के.के.गुप्ता की मौजूदगी में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय साह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।श्री साह विगत दस वर्षों से झारखंड और महाराष्ट्र में युवा कांग्रेस और एनएसयूई के कई अहम पदों पर रहे है तथा वर्तमान में चाणक्य आईएएस अकैडमी में राजनीति विज्ञान और नैतिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक है।पूर्व में श्री साह भारत सरकार के ऑडिट विभाग में भी कार्य कर चुके है जहां से इस्तीफ़ा देखकर उन्होंने युवा कांग्रेस जॉइन किया था।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और आम जनमानस पार्टी को एक अटूट विश्वास के साथ देख रहे है।

महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में भारी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ने वाले है। सभी कार्यकर्ता मिल जुल कर भाजपा साथ देश हित के मुद्दों पर कदम से कदम मिला कर खड़े है।मिलन समारोह का संचालन महानगर महामंत्री बलराम सिंह एवं संचालन इंद्रजीत यादव ने किया। इस अवसर पर अमित सिंह ,अनिता वर्मा, बिना मिश्रा, राजकुमार महतो, बालशाई महतो पार्टी की ओर से उपस्थित रहे।
श्री साह के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से चाणक्य आईएएस अकैडमी के सीईओ अभिनव मिश्रा, अधिवक्ता संजय साह, राजवर्धन, प्रवीन शंकर, ओम प्रकाश, ब्रजेश झा, वसीम ख़ान, मिराज ख़ान, राजेश प्रसाद, शुभम् झा, उज्ज्वल गुप्ता, अजय शर्मा, अभिजीत राज, अनीश देव, प्रखर लोहिया, रौशन गोनू, विशाल, उमा शंकर आदि शामिल हुए।

Related Posts