Crime

बेरहमी से किशोरी की हत्या करने वाले साहिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मामला लव जिहाद का

न्यूज़ लहर संवाददाता
दिल्ली: शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल खान ने रविवार को सरेराह एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी।आरोपी ने पहले साक्षी नामक लड़की पर चाकू से 40 बार वार किया और फिर भी मन नहीं भरा तो उसने पत्थर से कूचर कर मार डाला।इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोमवार को साहिल खान को बुलंद शहर से गिरफ्तार कर लिया है।वह हाथ में कलावा और रुद्राक्ष व माला पहने हुए था। भाजपा नेताओं ने इसे लव जिहाद बताया है।इधर इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए जा रही थी। रास्ते में सिरफिरे साहिल खान ने उसे रोका और किसी बात को दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी सहगल खान ने चाकू निकालकर साक्षी पर दनादन वार करने लगा। इसके बाद सिरफिरे का मन नहीं भरा तो उसने नीचे से पत्थर उठाया और पीड़िता के ऊपर पटकने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के दौरान गली में और भी लोग मौजूद थे।मगर किसी ने घटना के दौरान बचाने का प्रयास नहीं किया।

इस मर्डर को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी कैसे लड़की पर चाकू और पत्थर से हमला कर रहा है। वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन सिरफिरे लड़के को किसी का डर नहीं था। इस दौरान एक व्यक्ति ने आरोपी को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के मुताबिक, लड़के लड़की दोनों पहले से दोस्त थे और पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साक्षी की हत्या को लव जिहाद बताया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के गली गली दे केरला स्टोरी’फिल्म की कहानी है। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को पत्र लिखकर जबाब मांगा है।इधर इस मामले में आप और भाजपा में वाक युद्ध शुरू हो गया है। दिल्ली की विधि व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह उठने लगा है।
मृतिका की मां और पिताजी ने फांसी कि सजा देने की बात कही है।

Related Posts