Entertainment

पुष्पा दो की फिल्म टीम, दुर्घटना ग्रस्त,कई कलाकार हुए घायल

न्यूज़ लहर संवाददाता
तेलंगाना:अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की टीम का सड़क दुघर्टना की शिकार हो गयी है। जिसमें अनेक कलाकार घायल हो गए है। घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले के अंतर्गत आने वाले नारकेतपल्ली इलाके में हुई है।
बताया जा रहा है की टीम की बस दूसरी बस से टकरा गई। जिसके चलते कुछ लोगों को गंभीर चोटें है, वहीं कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभी तक फिल्म के मेकर्स ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें सामने आने के बाद फैंस निराश दिखाई दे रहे हैं।
पुष्पा 2 के मेकर्स साल 2023 में इस फिल्म को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई डेट फाइनल नहीं हुई है। कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन का लुक जारी किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म में एक बार फिर दोनों लीड कलाकारों के साथ फहाद फासिल और अन्य कलाकारों को देखा जाने वाला है। दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts