Crime

सारण जिला में भोजपुरी गायिका निशा को कार्यक्रम में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ लहर संवाददाता
बिहार: सारण जिले के गरखा प्रखंड के गौहर बसंत की रहने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई है।उन्हें गंभीर स्थिति में आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है। उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

जानकारी के अनुसार निशा उपाध्याय एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा वहां पर फायरिंग शुरू कर दी गई।एक गोली उनके पैर में जाकर लग गई।गोली लगने के बाद वो वहीं पर गिर पड़ीं। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दी गई,जिसके बाद परिवार के लोग भी पटना मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए।

Related Posts