Regional

पृथ्वी बचाओ सप्ताह मना कर , 7 दिनों में 2000 बीज बॉल और 1000 पौधों का किया वितरण

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग में पर्यावरण सप्ताह 27 मई से लेकर 2 जून तक मनाया।सात दिनों में 1000 एवं 2020 बीज बॉल का निशुल्क वितरण किया गया। साथ ही लोगों के बीच बीज बॉल बनाने की विधि बताई गई। घर के एक भी बीज को बर्बाद ना होने, मिट्टी से बॉल बना कर प्रकृति की गोद में पेड़ लगाने संबंधी जानकारी दी गई।
सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में शहर के विभिन्न संगठनों एवं देहात क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच पृथ्वी की गर्मी को कम करने और पृथ्वी बचाओ सप्ताह मनाया गया।इस दौरान उन्हें पर्यावरण संरक्षण का शपथ भी दिलाया गया।
सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति में प्रत्येक दिन सुबह 6बजे से 8 बजे तक बांटे गए। पौधे
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से पिछले 15 सालों से आज तक लगभग 1लाख 50 हजार से भी ज्यादा पौधा का निशुल्क वितरण किया जा चुका है।
आनंद मार्ग का मानना है कि जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव ,जंतु को अपने परिवार का सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नहीं है।इसलिए नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है ।नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं, अनेक प्रकार के पेड़ ,पौधे जीव जंतु इस पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य हैं।हम इस पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि सभी को परिवार सदस्य के रूप में स्वीकार किया जाए।मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है।

आनंद मार्ग की ओर से बांटे गए हर तरह के पौधे

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से”एक पेड़ कई जिंदगी” अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सात दिवसीय निशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ 27 मई को किया जो 2 जून तक चला गया।

Related Posts