Religion

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिस्टुपुर में ब्रह्मोत्सवम का पांचवा दिन ,शेषनाग पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले भगवान बालाजी , सिदगोड़ा बालाजी मं

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिस्टुपुर में चल रहे ब्रह्मोत्सवम के पांचवें दिन आज सुबह पंडित कोंडमाचारुलु पंडित शेषाद्री पंडित केशवाचारुलु द्वारा नित्य कटला पूजा किया गया। भगवान बालाजी को पालकी में मंदिर परिसर में घुमाया गया ।इसके उपरांत दूध, दही ,घी, पंचामृत सभी फलों के रस ,गन्ना का रस ,केसर युक्त जल से अभिषेकम किया गया ।इसके उपरांत वेद पंडितों ने वेद पाठ किया। शाम को पूजा अर्चना के उपरांत भगवान बालाजी को शेषनाग पर विराजमान करा भक्तों के दर्शन हेतु नगर भ्रमण के लिये मंदिर से बिस्टुपुर मैन रोड होते हुए जुस्को कार्यालय, कीनन स्टेडियम, साकची गोल चक्कर होते हुए काशीडीह, भालूबासा एग्रिको होते हुए सिदगोड़ा बालाजी मंदिर मैं भगवान बालाजी को शेषनाग के वाहन पर लाया गया।जहां गोविंदा गोविंदा के जोरदार जयकारे एवं जोरदार आतिशबाजी के बीच भगवान बालाजी का भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। हर्ष उत्साह के साथ पुष्प अर्पित कर भगवान का दर्शन कर भाव विभोर हुए। इसके उपरांत भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सिदगोड़ा मेनरोड एग्रिको, भालूबासा, साकची होते हुए बिस्टुपुर मैन रोड होते हुए वापस राम मंदिर परिसर में भगवान बालाजी को शेषनाग के वाहन पर लाया गया। नगर भ्रमण के क्रम में पूरे शहर के मुख्य मार्ग में जगह-जगह भगवान बालाजी को शेषनाग पर विराजमान बालाजी का भक्तो ने दर्शन कर आशीर्वाद पाकर आनंदित हुए।

Related Posts