Politics

आजसू के मजगांव विधान सभा बैठक में हेमंत सरकार पर झूठे वादे करने का लगाया गया आरोप

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला के मजगांव विधान सभा मंजारी प्रखंड में आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नंद लाल बिरवा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत गिरी उपस्थित थे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम हेम्ब्रम ,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष दीनू बोइपाई, कुमारदुंगी प्रखंड अध्यक्ष श्याम हिस्सा ,सचिव अमित गोप इस बैठक में आगामी 2024 विधानसभा की तैयारी हेतु मंझारी प्रखंड समिति का विस्तार एवं जन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।विधानसभा प्रभारी नंदलाल बिरवा ने हेमंत सरकार के द्वारा किए गए झूठे वादे को गिनाया साथ ही पिछले 15 सालों से विधायक निरल पूर्ति के द्वारा छेत्र की जनसमस्याओं पर किसी भी प्रकार का विधानसभा में नही उठाने और न ही समस्याओ को दूर करने की सोच है । कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत गिरी ने कहा कार्यकर्ता संगठन की रीड है।केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार 2024 विधानसभा चुनाव से पहले में संगठन को विस्तार करने का जो कार्य दिया गया है । प्रखंड से लेकर ग्राम प्रभारी चूल्हा प्रमुख जहां बन गया है और जहां नहीं बना है बनाने का कार्य प्रखंड कमेटी को विस्तार से समझाया गया।इस बैठक में आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। जिनको माला एवं पार्टी का चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मझारी प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार बिरवा ,उपाध्यक्ष
गणेश तमसोय, सिदम बिरवा,खगेश पान, श्याम सुंदर बिरवा,सावन बिरवा,सचिव
लक्ष्मण बिरवा,सह सचिव
पिताम्बर कालिंदी,झुनझुन बिरवा,सन्दीप तमसोय, कंडे बलमुचू,सुरेंद्र लागुरी, माधब बिरवा,राजकुमार बिरवा,संगठन सचिव
हरीश चंद्र बेहरा,सह संगठन सचिव इंगुल इनुघ तमसोय,श्रीराम बिरवा,विक्रांत गोप, रमेश बिरुवा ,राजीव बिरवा, सुदर्शन बिरवा,मंगल सिंह बिरवा,कंडे बिरवा,कोषाध्यक्ष ब्रज मोहन बिरुवा, प्रेस प्रवक्ता राकेश कुमार बिरवा को बनाया गया है। इस दौरान सैकड़ों पंचायत प्रभारी एवं ग्राम प्रभारी उपस्थित थे।

Related Posts