Education

आंदोलनकारी की बेटी ने जमशेदपुर शहर का नाम किया रोशन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: झारखण्ड अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाले संजय लकड़ा की बेटी स्टेफी लकड़ा अपने पिता की तरह जुझारू शक्ति दिखाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराया है।उसे उच्च शिक्षा के लिए लंदन से 5 जून को, फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर और स्विटजरलैण्ड की राजधानी जनेवा से बुलावा आया है।


जमशेदपुर बिरसानगर की रहने वाली स्टेफी लकड़ा ने अपनी पढ़ाई सेक्रेटहाट कोनवेटं स्कूल जमशेदपुर,जेवियर काॅलेज कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है ।अब लंदन विश्वविद्यालय, (यु एन) स्विटजरलैण्ड ही नही बल्कि फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर भी जाएगी।पहले से ही उसकी इच्छा थी कि वह विदेश में होने वाले प्रोग्राम में भाग लेंगी। इसके लिए झारखण्ड सरकार ने पढाई के लिए लंदन भेजा था। इस दौरान आगे की पढाई के लिए चयन किया गया है।स्टेफी लकड़ा झारखण्ड राज्य के साथ भारत देश और एशिया महादेश का नाम रोशन करना चाहती है। वह अपने पढ़ाई के लिए सहयोग देने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आदिवासी कल्याण,एंव परिवाहन मंत्री चंम्पाई सोरेन का आभार व्यक्त किया है। उसने कहा है कि दोनों मंत्रियों की मदद से आज एक गरीब झारखण्ड आंदोलनकारी की बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में सफलता मिल है जो मील का पत्थर साबित हुआ है।

Related Posts