Crime

दुखद समाचार पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रोम का निधन

दुखद समाचार
पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रोम का निधन
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिला के चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रोम का निधन आज रात्रि लगभग 10:30 जमशेदपुर के टाटा मेंन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया । विदित हो कि कुछ दिन पहले रात्रि के समय बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सर पर अंदरूनी चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए में टीएमएच हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। आज रात्रि वह हम सब को छोड़ कर चले गए। श्री हेंब्रोम राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज के हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं।राष्ट्रीय स्वयं संघ (आर एस एस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे, तत्पश्चात उनकी साफ छवि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। श्री हेंब्रोम स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी के रूप में भी अपना दायित्व को बखूबी निभाने का सार्थक प्रयास किया और संगठन में जुड़े सभी लोगों को साथ लेकर चलना सिखाया। चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का आज 6 जून 2023 को निधन हो गया है। वे काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे। कल 7 जून को उनका पार्थिव शरीर को चाईबासा लाया जाएगा तत्पश्चात उनकी पारंपरिक नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार होगा।

Related Posts