Regional

राज्यपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पलामू में माननीय राज्यपाल झारखंड सी०पी० राधाकृष्णन ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मेदिनीनगर स्टेशन रोड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

पुण्यतिथि पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, आयुक्त के सचिव सह उप निदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related Posts