राज्य में चार दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: प्रदेश में मानसून के दस्तक को लेकर मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है।बताया गया है कि अगले 4-5 दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 19 जून के बाद प्रवेश करने से गर्म हवाए चलने के आसार हैं जिसका असर पलामू समेत अन्य जिलो में देखने को मिल सकता है।राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किय गया है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश की संभावना भी जताई गई है।
कोल्हान और पलामू प्रमंडल में इसका असर दिखेगा।तापमान की अगर बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में बढ़त दर्ज की गई है।इसके अलावा 24 घंटों में राज्य के गोड्डा,पलामू और जमशेदपुर जिले के कई हिस्सों में गर्म हवा चली। वहीं सबसे अधिक 44.7 डिग्री गोड्डा व संताल में 2-3 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को तापमान 43डिग्री रहने की संभावना है।