Regional

जयंती सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियों की हुई मौत, देखने वालों का लगा तांता

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के जुबली पार्क के जयंती सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का तांता लग गया है। वहीं मरी हुई मछलियों को लूटने वाले की भी कभी नहीं थी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जुबली पार्क स्थित जयंती सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। मरने वाले मछलियों में छोटे और बड़े साइज की मछलियां शामिल थी। आज प्रातः पार्क में टहलने वाले जब जयंती सरोवर के पास पहुंचे, तो बहुत भौचक रह गए। उन्होंने देखा की तालाब में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैर रही है। वहीं कुछ लोग मरे हुए मछलियों को निकालकर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इन मछलियों को स्थानीय बाजार में बेच दिया जाएगा जिससे उन्हें कुछ पैसे मिल जाएंगे। जबकि कुछ लोग डरे हुए थे। यह मछलियां अचानक कैसे मर गई, किसी तरह का कोई बीमारी तो नहीं फैल रहा है? जितनी तरह के लोग उतनी तरह की बात।

वहीं कुछ मछली विक्रेता भी मछली मरे हुए मछलियों को समेट कर ले जाती हुई दिखे। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि मरी हुई मछलियों को बाजार में बेच दिया जाएगा। जानकार बताते हैं कि मछलियों की मौत, पानी में ऑक्सीजन लेवल का कम होना और प्रदूषण की मात्रा अधिक होने से हुई होगी।यह घटना लगभग प्रत्येक वर्ष घटती है। जिसमें शहर के विभिन्न तालाबों में मछलियों का मरना जारी रहता है।

Related Posts