Crime

बैग छिनतई कर भाग रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के गोलमुरी ने बैग छीन कर भाग रहे करण मुंडा,कृष्णा पात्रों और राकेश भुइयां को गिरफ्तार किया है।वे परसुडीह के रहने वाले हैं।

इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट के पास 17 जून की शाम महिला सुमन देवी का बैग छीन कर भाग रहे युवकों को स्थानीय लोगों और महिला द्वारा शोर मचाने पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा युवकों को खदेड़ कर पुलिस ने धर दबोचा और महिला का बैग बरामद कर लिया गया।
तीनों युवक मोटरसाइकिल में सवार थे। घटना घटित होने के 3 घंटे के अंदर पुलिस को सफलता मिली और अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक करण मुंडा,कृष्णा पात्रों और राकेश भुइयां परसुडीह के रहने वाले है।

Related Posts