Crime

उलीडीह में फायरिंग और बच्चियों के अपहरण में क्या है संबंध

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में लगातार घटनाएं होने से स्थानीय लोगों परेशान हैं।इसको लेकर उन्होंने थाने पर हंगामा किया।

रविवार की रात स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के नेताओं के साथ थाना पर प्रदर्शन किया।इस इस दौरान थाना प्रभारी से जल्द घटनाओं पर विराम लगाने की मांग की। लोगों ने बताया कि शनिवार की रात नौशाद के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी।यह मामला अभी समाप्त नहीं हुआ कि रविवार को दोपहर 2 बजे के लगभग चार बच्चियों का अपहरण का प्रयास किया गया। लोगों ने बताया कि बच्चियां मदरसा जा रही थी तभी बाइक सवार अपराधियों ने 4 बच्चों का अपहरण का प्रयास किया। चारों बच्चियान शोर मचाते हुए, भाग निकली। आसपास के लोग जमा हुए तो अपहरणकर्ता वहां से भाग खड़ा हुआ। उलीडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे वारदातों से स्थानीय लोग परेशान है और भय का माहौल बना हुआ है। लोग बताते हैं कि नौशाद के घर पर फायरिंग और बच्चियों के अपहरण का आपस में क्या संबंध है। इस पर जांच होनी चाहिए।

Related Posts