नक्सलियों के लगाये पाँच IED बम और रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर बरामद
                                                न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने नक्सलियों के लगाये गये पाँच IED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर बरामद किया है। जिसे पुलिस जावनों ने बरामद कर नष्ट कर दिया है।

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।उक्त आसूचना के आलोक में दिनांक 11.01.2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 27.05.2023 से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किया गया है।अभियान के दौरान आज टोंटो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये पाँच IED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर बरामद किया गया। जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।संचालित नक्सल विरोधी अभियान अब भी लगातार जारी है।
बरामदगी:-
1. 02-02 KG का 02 IED विस्फोटक
2. 03-03 KG का 02 IED विस्फोटक
3. 08 से 10 KG का 01 IED विस्फोटक
4. 04 Spike Hole।


							
							
							










