National

रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल सेकेंड रहा ट्रायल, जलद चलेगी ट्रेन

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल सेकेंड ट्रायल हो चुका है। अब इसकी समय-सारिणी की भी घोषणा जल्द होगी। रेलवे मंत्रालय के मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट की स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6.15 घंटे में 385 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन स्पीड 61 किमी होगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Related Posts