भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग, हुए जख्मी
न्यूज़ लहर संवाददाता
यूपी: देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है। गोली चंद्रशेखर आजाद के कमर छू कर निकल गयी है।कुछ गोली उनके कार के सिटी में धंस गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने देवबंद के सभी इलाका का इलाके की नाकेबंदी कर दिए है। वही पुलिस ने क्षेत्र में सहन तलाशी अभियान शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देवबंद क्षेत्र में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद अपने साथियों के साथ कार से जा रहे थे। तभी हरियाणा नंबर प्लेट वाले कार से कुछ अपराधी आए। उन्होंने उनके कार में फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गोली चंद्रशेखर आजाद के कमर को छूते हुए सीट में जाकर फंस गई है। वहीं हमलावर कार सवार घटनास्थल से भाग निकले। इस घटना को लेकर भीम आर्मी के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।