Regional

चर्च में पल्ली का संचालन के लिए काथलिक सभा का हुआ पुनर्गठन* 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड :पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में रोमन काथलिक चर्च में पल्ली का संचालन के लिए काथलिक सभा का पुनर्गठन किया गया। इसमें अगले तीन वर्षों के लिए आशीष बिरूआ को निर्विरोध दुबारा अध्यक्ष चुना गया। जबकि रोबर्ट सावैयां को उपाध्यक्ष बनाया गया।अमातुस तोपनो को सचिव चुना गया,वहीं फिलिप तोपनो को उपसचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार बलमुचू को दुबारा जिम्मेदारी दी गई और जेम्स गागराई को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव के दौरान चाईबासा पल्ली अंतर्गत दस इकाईयों की ओर से उम्मीदवारों का नाम का प्रस्ताव रखा गया। चुनाव में कुल 166 काथलिक परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि काथलिक सभा पल्ली के कार्यक्रमों का संचालन एवं पल्ली अंतर्गत विभिन्न कार्यों का क्रियान्वयन एवं देखरेख में सहयोग प्रदान करती है।विधिवत चुनाव कार्य किशोर तामसोय,रोयलेन तोपनो,इलिसबा डुंगडुंग,सुनीता हेम्ब्रम, विक्टर सुरीन,सिबिरिया डुंगडुंग,फिलिप तोपनो और अमातुस तोपनो के मार्गदर्शन व देख-रेख सम्पन्न हुआ।

Related Posts