Education

डी ए वी गुवा मे गुरु पूर्णिमा मना हिंदू धर्म में महर्षि वेद व्यास को बह्मा, विष्णु और महेश का रूप माना गया है -प्राचार्य डॉ मनोज कुमा

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:समाज और इसके निर्माण प्रक्रिया में गुरु एक अभिन्न अंग है। हिंदू धर्म में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप माना गया है। हर साल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।
उक्त बातें डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में गुरु पूर्णिमा के आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा I
उन्होने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन को गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाने की शुरुआत महर्षि वेद व्यास जी के 5 शिष्यों द्वारा की गई। हिंदू धर्म में महर्षि वेद व्यास को बह्मा, विष्णु और महेश का रूप माना गया है। महर्षि वेद व्यास को बाल्यकाल से ही अध्यात्म में गहरी रूचि थी। स्कूली शिक्षकों में विज्ञान शिक्षक एसबी तिवारी ने अपने संबोधन मे कहा कि गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा: गुरु साक्षात परम ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:। अन्त में धर्म शिक्षक राजवीर सिंह ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बच्चों को बताया ।इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरु से उच्च में उच्च पथ पर जाने हेतु शिक्षकों से आशीर्वाद लिया।

Related Posts