Sports

16 वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के बॉक्सरों ने दमदार प्रदर्शन* 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: रांची खेलगांव में सम्पन्न 16 वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के बॉक्सरों ने दमदार प्रदर्शन किया। लड़कों के सब-जूनियर वर्ग में चक्रधरपुर के मोहित गोप ने गोल्ड और सम्बा बरजो और अमित सावैयां (दोनों नोवामुंडी)और चक्रधरपुर के वंश मुखी ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं नोवामुंडी के जयंत दास,कासिफ अहमद और चक्रधरपुर के मो.अरसलन राजा और प्रज्ञान प्रधान ने ब्रोंज मेडल जीता। जबकि लड़कियों के जूनियर वर्ग में नोवामुंडी की शालू दास ने ब्रोंज मेडल हासिल किया।

लड़कियों का सब-जूनियर वर्ग में नोवामुंडी के बिंदिया नायक गोल्ड श्रुति लागुरी और चक्रधरपुर की अन्नू बंदिया ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि नोवामुंडी के भूमि रॉय,प्रियंका रॉय,पायल गोप,पूजा लागुरी और सुमन कुमारी गोप ने ब्रोंज मेडल जीता।इधर कोच नीरज बिरुली ने जानकारी दी है कि सरबजीत सुंडी को नेशनल गेम्स के लिए सीधी प्रविष्टि मिल गया है।

Related Posts