Crime

होटल में कंटेनर घुसा,बारह की मौत, दर्जनों जख्मी 

 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

महाराष्ट्र:मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के धुले में बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-आगरा हाईवे पर ब्रेक फेल होने की वजह से एक कंटेनर होटल में जा घुसा। हादसे में 38 लोग कंटेनर की चपेट में आ गए। जबकि मौके पर 12 लोगों की मौत हो गयी वहीं 28 लोग घायल हो गये हैं। दुर्घटना शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि कंटेनर की तेज रफ्तार होने चालक अपने वाहन पर कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण कंटेनर होटल के अन्दर घुस गया।जिसकी चपेट में आकर अनेक लोग आ गए। घटना स्थल पर 12लोग जख्मी हो गए। वही दर्जनों लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Related Posts