पूर्व विवाद में युवक को मारी गोली, हुआ जख्मी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के गोविंदपुरा शेष नगर निवासी अश्विनी कुमार को कुछ लोगों ने पीछा कर गोली मार दी। गोली कंधे में लगी है।उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अश्विनी कुमार बस्ती के व्यक्ति के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।जब वे खकरीपाडा स्कूल के पास पहुंचे, तभी दीपक झा ने पीछा कर गोली चला दी।गोली उनके कंधे में जा लगी। अपने ऊपर हमला होते देख अश्वनी कुमार वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि अश्वनी कुमार का दीपक झा के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है। वही अश्वनी कुमार को इलाज के लिए टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।