Crime

मानगो में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

 

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने गोली कांड के मुख्य आरोपी संकोसाई रोड नंबर 10 निवासी राहुल राव को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।इस पर मानगो थाना क्षेत्र टीचर्स कॉलोनी में 1 जुलाई को प्रियांशू राज चौहान पर फायरिंग करने का आरोप है।

 

इस मामले में आरोपी क्षितिज और अंशू अब भी फरार चल रहे है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राहुल ने पुलिस को बताया है कि घटना की सुबह प्रियांशू से उसका विवाद हुआ था।इसी का बदला लेने के लिए वह हथियार लेकर देर शाम प्रिंयाशू का इंतजार करने लगा। प्रियांशू को आता देख उसने गोली चला दी। गोली उसे नहीं लगी।घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद राहुल को न्यायिक हिरासत में दिया है।

Related Posts