Crime

अंतरराज्य चड्डी बनियान गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, चोरी के समान बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर व आस पास के क्षेत्रों में घरों में घुसकर चोरी करने वाले चड्डी बनियान गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की महिला सदस्य भी पुलिस की गिरफ्तारी में आई है।जो अपने गिरोह के सदस्यों को चोरी करने वाले स्थान की जानकारी देती थी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के गुणा जिला निवासी लाल सिंह उर्फ काले, भोपाल निवासी फतेह सिंह, ज्वाला मुखी, अशोकनगर निवासी मंजीत पारदी, मंगल उर्फ मांगीलाल पारदी, विदिशा निवासी विक्की बोगिया उर्फ विक्की राम सिंह, कुईया बाई उर्फ गीता बाई और बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी संजय मुखी शामिल है।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर, रुपए और अन्य सामान बरामद किए है।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 3 जून की रात बागबेड़ा में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इसके बाद 15 जून को बिरसानगर गुड़िया मैदान के पास भी चोरी की थी। 30 जून को चाकुलिया के दो घरों में चोरी करने के बाद सभी बर्मामाइंस में चोरी का प्लान बना रहे थे।इसी दौरान सभी को पकड़ लिया गया।सभी चड्डी बनियान गैंग से जुड़े है और गुलगुलिया है।सभी घूम-घूम का चोरी करते है। गिरोह में शामिल महिलाएं गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करती है और पुरुष साथियों को इलाके की जानकारी देती है। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य घरों में घुसकर चोरी करतें है।
इस लिए लोगों अपने क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने की

Related Posts