Regional

झारखंड को मिलने जा रही वंदे भारत की एक और सौगात

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पटना-राॅंची वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद एक और वंदे भारत की सौगात झारखंड को मिलने जा रही है। राॅंची और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही दोनों राज्यों के बीच के सफर को आसान बनायेगी। रेलवे ने इसके लिए रुट निर्धारित कर लिया है। राॅंची से वंदे भारत मूरी, बोकारो, धनबाद होते हुए हावड़ा तक जायेगी। इसी तरह हावड़ा से भी यह ट्रेन इसी रुट से वापस आयेगी।

Related Posts