Sports

लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप 2023 में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। 8 से 9 जुलाई तक अहमदनगर, महाराष्ट्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया।इसमें नीरा कुमारी (गर्ल्स अंडर 11 ) ने झारखंड को गोल्ड मेडल दिलाया।मोनिका कुमारी (गर्ल्स अंडर 17) ने सिल्वर मेडल दिलाया। पिंकी कुमारी गर्ल्स अंडर 19 में चौथे, सोनू कुमार अंडर 19 में छठे, छोटू कुमार अंडर 17 में सातवें, अदीत गोस्वामी अंडर 15 में नौवें तथा विराट कुमार, रौशन कुमार यादव,अभिषेक कुमार, नंदलाल राय क्रमसा सीनियर बॉयज में आठवां स्थान प्राप्त किया। राज्य टीम में प्रशिक्षक के रूप में शिवा कुमार महतो मौजूद रहेे। सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलन संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो के अलावा झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक समेत सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Posts