नक्सलियों के लगाएं आईईडी बम नष्ट किया गया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित गोईलकेरा थाना अंतर्गत रेला पारला के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक आइइडी बम बरामद किया गया।साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से उसे नष्ट कर दिया गया है।
एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस को जानकारी दी है और उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान जारी है। नक्सलियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। जल्द ही नक्सलियों का इस क्षेत्र से सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।उक्त सूचना के आलोक में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203, 205, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 07, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।