Law / Legal

डॉ.विमल‌ कुमार सहित जमशेदपुर में रह चुके 6 डीएसपी को मिली आईपीएस में प्रोन्नति

झारखंड : प्रदेश के 24 डीएसपी की एसपी रैंक में प्रोन्नति हो गई है।इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा बुधवार को प्रोन्नति पाकर आईपीएस बने 24 अधिकारियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। डीएसपी से आईपीएस बने 24 अधिकारियों में छह को 2017 बैच, 12को 2019 बैच और छह को 2020 बैच दिया गया है।

किसे मिला कौन सा बैच
6 आईपीएस को मिला 2017 बैच
सरोजनी लकड़ा
एमेल्डा एक्का
सादिक अनवर रिजवी
अरविंद कुमार सिंह
विकास कुमार पांडेय
विजय आशीष कुजुर

12 आईपीएस को मिला 2019 बैच
दीपक कुमार शर्मा
राजकुमार मेहता
शंभू कुमार सिंह
अजय कुमार सिन्हा
अनुदीप सिंह
पूज्य प्रकाश
सहदेव साव
अमित कुमार सिंह
अजीत कुमार
मुकेश कुमार
दीपक कुमार पांडे
अनिमेष नैथानी
6 आईपीएस को मिला 2020 बैच
अजय कुमार 1
आरिफ एकराम
डॉ विमल कुमार
मनीष टोप्पो
कैलाश करमाली
पीतांबर सिंह खेरवार

आज झारखंड कैडर के प्रोन्नत हुए 24 डीएसपी में वर्तमान में विशेष शाखा में डीएसपी डाॅक्टर विमल कुमार को भी आईपीएस 2020 बैच में प्रोन्नति मिली है।डॉक्टर विमल पहले जमशेदपुर में लाॅ एंड आर्डर डीएसपी रह चुके हैं तो वहीं 2020 बैच पाने वालों में कैलाश करमाली डीएसपी हेडक्वार्टर-2 और पितांबर खेरवार मुसाबनी डीएसपी रह चुके हैं।
इसके अलावा 2019 बैच पाने वालों में डीएसपी अमित सिंह भी जमशेदपुर में डीएसपी पटमदा तो अनिमेष नैथानी और अनुदीप सिंह सिटी डीएसपी रह चुके हैं।

Related Posts