Crime

नवविवाहिता का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला,दहेज हत्या का आरोप लगा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:हजारीबाग जिला में नवविवाहिता मालो कुमारी का शव बाथरुम में लटकता हुआ मिला। विवाहिता मालो कुमारी की मौत की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गया। घटना कटकमदाग थाना इलाके के पसई गांव की है।
मृतका महिला कुसुंभा गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी पिछले महीने ही 13 जून को पसई गांव की रहने वाले विकास कुमार नाम के युवक के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी।
ससुराल वालों पर लगा दहेज प्रताड़ना का आरोप
इस मामले पर मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कटकमदाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने महिला के पति और ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
महिला का अन्य युवक से था प्रेम-प्रसंग- पति
पति समेत परिवारवालों का आरोप है कि महिला का अपने मायके यानी कुसुंभा गांव के ही रहने वाले किसी अन्य युवक के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मायके वालों ने गुप्त रखी थी। मृतक महिला के पति ने महिला के प्रेम-प्रसंग को लेकर कहा कि महिला को उसने कई बार अपने प्रेमी के साथ बातचीत करते हुए देखा था और कई बार फटकार लगाते हुए ऐसा नहीं करने को कहा था। इसके बावजूद महिला अपने प्रेमी से बात करती थी। वहीं आज महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव बाथरुम में देखा। जिसके बाद उन्होंने शव को बाथरुम से बाहर निकाला।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts