Crime

नशेड़ी चालक ने अल्टो मालकिन को गोली मारकर किया जख्मी

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखण्ड : दुमका में अल्टो चालक रूपलाल हांसदा ने महिला मालकिन संगीता किस्कू को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली महिला के पेट में लगी है।उसे इलाज के लिए दुमका मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र और शनिवार रात की है।
जानकारी के अनुसार,दुमका नगर थाना क्षेत्र हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में 35 वर्षीय संगीता किस्कू अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका एक ऑटो है। उस ऑटो को किराए पर जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा चलाता है। बदले में हर दिन मालकिन को पैसे देता था। शनिवार को देर रात वह मालिकन के घर ऑटो लगाया। रात अधिक हो जाने की वजह से वह वहीं रूक गया था। इसी बीच पैसे की बात को लेकर दोनों में बकझक हुआ। इतने में रूपलाल हांसदा ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। जिसके कारण उसने अवटो मालकिन को गोली मार दी।
सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।

Related Posts