Crime

मुख्यमंत्री के प्रयास के बाद भी झारखंड में नहीं थम रहा अपराध, पाकुड़ में महिला के साथ गैंगरेप

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की घटना इन दिनों में बढ़ी हुई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राज्य में अपराध में इजाफा से चिंतित हैं।उन्होंने पुलिस महकमा को सख्ती बरतने का आदेश दिया है। लेकिन अपराध करने वाले बेखौफ हैं। पाकुड़ से एक ऐसी ही सनसनीखेज खबर आई है, जहां एक युवती के साथ 6 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र का मामला है। बीती रात एक 28 वर्ष
महिला के साथ आधे दर्जन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना पाडोर कोला हाई स्कूल के पास हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात के 10 बजे अपने एक पुरुष मित्र के साथ जा रही थी। एक चाय नाश्ते की दुकान के पास वे लोग रुके।तभी लगभग एक दर्जन युवक वहां आ धमके। वे लोग जबरन स्कूल के मैदान में एक पेड़ के पास ले गए।उन युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पुरुष मित्र को डराया धमकाया कर भाग लिया गया।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना से महिला बेसुध हो गई और जब उसे होश आया तो सुबह वह अमड़ापाड़ा थाना पहुंचकर पुलिस को सारी आपबीती बताई। पुलिस हरकत में आई। एक महिला दरोगा को उसके साथ लगाया गया। पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई गई।पुलिस के अनुसार महिला अपने पुरुष मित्र के बारे में भी कुछ खास नहीं बता पा रही है।उसका मोबाइल भी अपराधियों ने छीन लिया। सभी अपराधी संथाली भाषा में बातचीत कर रहे थे।एचडीपीओ अजीत कुमार विमल के अनुसार महिला द्वारा दी गई जानकारी और पहचान के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।पुलिस पीड़ित महिला के पुरुष मित्र की भी तलाश कर रही है। वही महिला के पुरूष मित्र के साथ अनहोनी का भी अंदेशा की जा रही है।

Related Posts