Crime

भूमि विवाद में बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाई और पिता की हत्या

न्यूज़ लहर संवाददाता
यूपी: आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला किया गया।बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों भाई की मौत हो गई, वहीं घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में जमीन के लेकर विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे।
इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश (48 वर्ष) और हेम प्रकाश (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Related Posts