Regional

कारगिल विजय दिवस पर सैनिक सम्मान यात्रा निकाली , बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल 

कारगिल विजय दिवस पर सैनिक सम्मान यात्रा निकाली , बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित मानगो गांधी मैदान से कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से भव्य सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को पूष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक सह भाजपा नेता कुणाल षाड़गी द्वारा पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।महात्मा गांधी को नमन कर एवं भारत माता की जयघोष के साथ सैनिक सम्मान यात्रा की शुरुआत हुई।यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। देशभक्ति गीत के साथ लोगों का उत्साह देखते बन रहा था।वहीं कारगिल युद्ध से जुड़ी झांकियां भी निकाली गई। जिसमें पूर्व सैनिक सहित विभिन्न समाज एवं संगठन के लोग शामिल हुए।यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई।

Related Posts