मानगो गोली कांड का हुआ खुलासा, फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो पिस्तौल और गोली बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर पुलिस ने मानगो में गोलीकांड का कुछ ही घंटो में उदभेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खोखा और पिलेट बरामद किया गया है।
घटना के संबंध में एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 26 जुलाई को मानगो जवाहर नगर नूर मस्जिद के पास रहने वाली परवीन के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। पुलिस कार्रवाई करते हुए उलीडीह लाल बिल्डिंग निवासी टोनी सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस,पांच खोखा और पिलेट बरामद किया हैं।फायरिंग के दौरान उपयोग किए गए वाहन भी जप्त किए गया है। टोनी सिंह के विरुद्ध पहले से उलीडीह थाना में चार अपराधिक मामले दर्ज है।