Crime

किशोरी ने की आत्महत्या

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित ग्रामीण क्षेत्र कमलपुर थाना अंतर्गत बेलडीह निवासी 14 वर्षीय ऋतिका महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार तड़के 3 बजे ऋतिका का शव घर में फंदे से लटका पाया गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। इधर, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से अनुसार ऋतिका हर सुबह टहलने के लिए निकलती थी। गुरुवार सुबह भी वह जागी पर टहलने के लिए नहीं गई। सुबह उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे है।

Related Posts