Regional

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई

 

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पलामू जिला स्थित कचहरी परिसर में भारत के 11 वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार ने डॉक्टर कलाम के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्होंने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एक बेहतरीन इंसान एवं मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध एक नेक दिल इंसान थे। वे अपने व्यक्तिगत जीवन में सभी के लिए और देश के आम के लिए खुशहाली की बात ही सोचते थे। वे विचारों के धनी व्यक्ति थे। वे हमेशा मनुष्यता की बात किया करते थे। उनका चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति रहा। जिसे निकट भविष्य में पूरा कर पाना मुश्किल है। मौके पर अधिवक्ता शौकत अली खान ने कहा कि डॉ कलाम एक जिंदादिल इंसान थे।राष्ट्रपति रहते हुए भी वह एक आम आदमी का जीवन व्यतीत करते थे। वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से हम लोगों को सीख लेने की आवश्यकता है।वे देश के लिए एक समर्पित व्यक्ति थे। हिंदू, मुस्लिम ,सिख ईसाई के भावना से ऊपर उठकर हमेशा इंसानियत के लिए काम करते थे। मौके पर अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, अभय कुमार भूइंया, आलोक कुमार तिवारी, प्रभु कुमार शर्मा, रोहित दुबे, मृत्युंजय तिवारी, सोहेल अख्तर, वीरेंद्र कुमार, रवि शंकर उपाध्याय, संतोष कुमार, आशीष पांडे, लखन राम सहित कई लोगों ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related Posts