Crime

दस वर्षों से लापता पति को अचानक भीख मांगता देख पत्नी लिपटकर करने लगी दुलार

न्यूज़ लहर संवाददाता
यूपी:भारत में समाजिक तानाबाना ऐसा बना है जिसे अनेक लोग मरते दम तक निभाते हैं।ऐसा ही पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया में सबसे पवित्र माना गया है। इस रिश्ते में प्यार और विश्वास की डोर इतनी मजबूत होती है कि पति-पत्नी न सिर्फ बिना कहे एक-दूसरे की भावनाओं को समझ जाते हैं, बल्कि दूर होकर यादों में जीते-मरते है। यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं, हकीकत है। इस सच्ची कहानी की एक वीडियो सामने आयी है। बलिया में सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो किसी करिश्मे से कम नहीं है।
इसे किस्मत कह लीजिए या चमत्कार… वायरल वीडियो काफी मार्मिक है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक विक्षिप्त व्यक्ति (बढ़ा बाल-दाढ़ी और मैला-कुचैला कपड़ा) का बाल सहला रही है। महिला कभी उस व्यक्ति का चेहरा देख रही है तो कभी सिर पर अपनत्व का हाथ फेर रही है। यही नहीं महिला मोबाइल पर बात करते हुए कह रही है, ‘एगो कुर्ता ले ले आव। कुर्ता एगो। पापा के डाले खाती। मर्दानी हस्पीटलवा के गेटवा प। पहिले गेटवा प। ह एईजे बानी ले के आव।’
बताया यह जा रहा है कि विक्षिप्त व्यक्ति कोई और नहीं, उस महिला का पति है जो करीब 10 साल पहले गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, पर पता नहीं चला। शुक्रवार को उक्त महिला जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने आई थी, तभी उसकी नजर विक्षिप्त व्यक्ति पर टिकी। महिला उसके करीब पहुंची तो उसे अपने जीवनसाथी को पहचानने में देर नहीं लगी। वह अपने पति के पास बैठकर उसका सिर सहलाने लगी। यह वाक्या देख किसी ने वीडियो बना लिया। फिर, किसी अपने के साथ पतिदेव को लेकर घर चली गयी।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते है युवा समाजसेवी सागर सिंह राहुल ने लिखा है ‘यह रील नहीं रियल है…। 10 वर्ष पूर्व लापता व्यक्ति मिला। यह महिला बलिया जिला अस्पताल उपचार के लिए आई थी, तभी इनकी निगाहें एक विछिप्त व्यक्ति पर गई। ध्यान से देखी तो वो व्यक्ति उस महिला का 10 वर्ष पूर्व बिछड़ा हुआ पति निकला। आप सभी सोच सकते है, वहा पर मंजर क्या रहा होगा।’ इस बावत पूछने पर समाजिक कार्यकर्ता राहुल ने बताया कि यह वीडियो 28 जुलाई 2023 का है। मैं दूसरे जगह पर था, नहीं तो उस महिला को व्यवस्था के साथ घर छोड़ता। पता भी चल जाता कि किस जगह की रहने वाली है। फिर भी प्रयास में हूं, ताकि उस परिवार से मिलूं।
सौजन्य:मधुदर्पण समाचार

Related Posts