Crime

क़ब्र से निकले शव ने अपनी हत्या का दिया साक्ष्य , दो गिरफ्तार,भूमि विवाद में 7 महीना पहले हत्याकांड का हुआ खुलासा

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:राँची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में सात माह पहले हुए हत्याकांड का खुलासा हुआ है।इस हत्याकांड में मृतक ने कब्र से निकाले गए अपने शव के साथ साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराया है। जिसके बाद हत्या में शामिल शिबू मुंडा एवं जीत सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड को चचेरे भाई ने ममेरे भाई और महिला के सहयोग से शव दफना दिया था।अब वही शव क़ब्र से निकले जाने पर अपने हत्या होने की जानकारी दी है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात माह बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला एवं वही आरोपी महिला सम्पती देवी फरार है।

घटना के संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 दिसंबर 2022 से मृतक सोमा मुंडा लापता था। उसके चचेरे भाई गंगाराम मुंडा ने 26 दिसंबर को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था।

बताया गया कि दोबारा 30 जुलाई 2023 को गंगाराम के द्वारा सूचना दी गई की जमीन विवाद में शिबू मुंडा ने जीत सिंह मुंडा एवं सम्पती देवी के सहयोग से सोमा की हत्या कर शव जंगल में दफना दिया गया है।उसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित एवं प्रशिक्षु आईपीएस ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव बाहर निकाला। शव पूरी तरह सड़ चुका था।शव बरामद होने से पुलिस को हत्या होने के साक्ष्य मिल गया। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Posts