Crime

गोली से जख्मी की मौत, गोली मारने वाले दो आरोपी जेल में हैं बंद

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी में 58 दिन पहले गोली लगने से जख्मी अभिषेक मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब हो कि मानगो सहारा सिटी के बिल्डर दीपक चौधरी ने फिलिप कार्ट से आनलाइन कुछ समान मंगवाया था। जिसके डिलीवरी व्हाय रिशु सिंह पहुंचाने गया। यहां दीपक चौधरी ने समान लेने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर विवाद हो गया।तब दीपक चौधरी ने रिशु सिंह पर गोली चला दी।वह गोली सहारा सिटी निवासी अभिषेक मिश्रा को लग गई। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।उनको इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। वही इस घटना के तुरंत बाद मानगो पुलिस ने दीपक चौधरी और वाहन चालक भूषण महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।अब इन लोगों पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला चलेगा।

Related Posts