Regional

दिल्ली में इंडिगो की प्लेन का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया

न्यूज़ लहर संवाददाता
नई दिल्ली:दिल्ली से रांची इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरा, आधे घंटे उड़ान भरने के दौरान विमान के अंदर तकनीकी समस्या आ गई। जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले गया। इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद प्लेन में सवार180 यात्रियों को दूसरे एयरक्राफ्ट से रांची भेजा गया।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा। पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी और इसके तुरंत बाद ही पायलट को इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया। कुछ देर बाद के ही फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की।

Related Posts