Law / Legal

तीन जिलों के लोकपाल को मिला अतिरिक्त पदभार,अरुणाभा कर पूर्वी सिंहभूम जिला के बने लोकपाल, न्यूज़ लहर का किए थे लोकार्पण

तीन जिलों के लोकपाल को मिला अतिरिक्त पदभार,अरुणाभा कर पूर्वी सिंहभूम जिला के बने लोकपाल, न्यूज़ लहर का किए थे लोकार्पण
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: प्रदेश में राज्य सरकार ने तीन ज़िलों के लोकपाल को अतिरिक्त पदभार सौंपा है। जिसमें बोकारो, दुमका और पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल हैं। वही अरुणाभा कर पूर्वी सिंहभूम जिला के लोकपाल के रूप में पदभार ग्रहण किए हैं। उन्होंने न्यूज़ लहर का लोकार्पण किया था। न्यूज़ लहर परिवार जिला के नये लोकपाल को ढेरों शुभकामनाएं देता है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त मार्गदर्शिका के आलोक में झारखंड सरकार के उप सचिव प्रमोद कुमार ने 3 जिलों के लोकपाल की नियुक्ति की है। जिनमें धनबाद जिला के लोकपाल भूपेंद्र श्रीवास्तव को अतिरिक्त पदभार बोकारो जिला, देवघर की श्रीमती कल्पना झा को अतिरिक्त जिला दुमका और अरुणाभा कर को पश्चिम सिंहभूम जिला के अलावा अतिरिक्त पदभार पूर्वी सिंहभूम जिला का दिया गया है।सभी को निर्देश दिया गया है कि वह अविलंब संबंधित उपायुक्त को अपनी पदभार की सूचना देकर अपने कर्तव्यों का पालन करें। तीनों जिलों के लोकपाल की नियुक्ति मनरेगा से संबंधित शिकायतों का तुरंत निष्पादन करने के लिए किया गया है। इन तीनों लोकपाल की नियुक्ति विकास आयुक्त झारखंड की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक में किए गए अनुशंसा के आलोक में किया गया है। गौरतलब हो कि पश्चिम सिंहभूम के लोकपाल अरुणाभा कर द्वारा न्यूज़ लहर पोर्टल समाचार की लोकार्पण किया गया था ।अब उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला का अतिरिक्त पदभार सरकार द्वारा सौंपा गया है। न्यूज़ लहर परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। बता दें, कि अरुणाभर कर जमशेदपुर निवासी है। उनके अपने ही जिला में पदभार मिलने से यहां के काम में प्रगति देखने को मिलने की संभावना है।

Related Posts