Crime

अवैध संबंध में पत्नी ने सुपारी देकर पति की कराई हत्या,प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना क्षेत्र दुगनी निवासी सुलेखा महतो ने अवैध संबंध के चक्कर में भाड़े के हत्यारों से अपने पति सहदेव महतो की हत्या करा दी। सरायकेला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सुलेखा महतो और उसके प्रेमी जय सेन कुंभकार को गिरफ्तार कर लिया है वही शूटर अशोक लायक तथा मेघनाथ कुंभकार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार सहदेव महतो का शव झापडांगुढा तथा टेंटोपोसी के बीच से बरामद किया था। सहदेव महतो की गोली मारकर हत्या की गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मृतक सहदेव महतो की पत्नी सुलेखा महत्व को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गई। उसने बताया कि उसका संबंध वीरबास निवासी जय सेन कुंभकार के साथ अवैध संबंध था। जिसमें उसके पति सहदेव महतो आडे आ रहे थे। इसलिए उसने अपने प्रेमी जयसेन कुंभकार के साथ मिलकर अशोक लायक तथा मेघनाथ कुंभकार को तीन लाख रुपए की सुपारी दी। इसके लिए दोनों हत्यारों को एडवांस भी दिया गया था। तब हत्यारों ने उसके पति सहदेव महतो की गोली मारकर हत्या कर दी।शव झापडांगुढा तथा टेंटोपोसी के बीच सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।पुलिस के अनुसार दोनों हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों अपराधी पकड़े जाएंगे।

Related Posts