Crime

मामी से भगना को हुआ प्यार,मामी ने मना किया तो मामी को गोली मार कर स्वयं भी मार ली गोली, दोनों की स्थिति गंभीर

न्यूज़ लहर संवाददाता
बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमी भांजा ने अपने मामी को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।अब दोनों की नाजुक स्थिति में अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसके बाद शनिवार को घायल महिला (प्रेमिका) के पति ने आरोपी युवक सोनू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिसमें उसपर गंभीर आरोप लगाया है।
घटना, जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के कंपाउंडर की पत्नी पर तीन दिन पहले हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गोलीबारी में घायल महिला के पति ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बताया कि तीन दिन पहले दरभंगा जिले के लहेरियासराय निवासी सोनू कुमार ने घर पहुंचकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट किया और उसको गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
महिला के पति ने बताया कि छह महीना पहले घायल सोनू उसकी पत्नी रूपा को नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील से लेकर फरार हो गया था। दो महीना पहले ही उसकी पत्नी घर लौटी थी। मुशहरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला के पति ने घायल युवक के खिलाफ आवेदन दिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वरीय अधिकारी के आदेशानुसार अग्रतर कार्यवाइ की जाएगी।
क्या था मामला:
जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ निवासी सुजीत उर्फ छोटू की शादी अहियापुर के रूपा से वर्ष 2015 में हुई थी। वर्ष 2016 में सुजीत और रूपा को एक बेटा हुआ। वही 2018 में दोनो ने एक बेटी को जन्म दिया। दोनो की शादी शुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। दरभंगा जिले के लहरियासराय निवासी महेश कुमार श्रीवास्तव के 35 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ साहिल सिन्हा अपने ममहर (सुजीत के परोस में) आता जाता रहता था। इसी दौरान सोनू और रूपा की जान पहचान हो गई। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।दोनों का प्यार चरम पर चढ़ गया। छह महीना पहले रूपा अपने दूर के भगिना सोनू के साथ घर से भाग गई थी। काफी मशक्कत के बाद सुजीत अपनी पत्नी रूपा को दो महीना के पहले ही घर लेकर आया। जिसके बाद बीते गुरुवार को सोनू उर्फ साहिल सिन्हा रोहुआ स्थित रूपा के घर पहुंचा। चुपके से रूपा के घर में घुस गया। उसके बाद घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। दोनो के बीच किसी बात को लेकर विविवाद होने लगा। जिसके बाद सनकी प्रेमी सोनू आग बबूला हो गया। सोनू अपने कमर से हथियार निकाल कर प्रेमिका व मामी रूपा को गोली मार दिया। गोली रूपा के दाहिने तरफ सीना को फारते हुए पीछे से बाहर निकल गया।
उसके बाद सनकी सोनू ने खुद को भी गोली मार लिया। गोली उसके दाहिने तरफ सीना में लगी और बाए तरफ पीठ को फारते हुए बाहर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। आनन फानन में मुशहरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। उसके बाद बंद गेट को तोड़ा गया। रूपा और सोनू जमीन पर गिरे हुए थे। दोनो खून से लतपथ थे। आनन फानन में दोनो घायलों को इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा दोनो की नाजुक स्थिति में इलाज चल रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद किया था।

Related Posts